naukrialarm.in

Jharkhand Public Service Commission (JPSC) Recruitment 2026 Drug Inspector Vacancy

Jharkhand Public Service Commission (JPSC) Recruitment 2026 Drug Inspector Vacancy

झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने Drug Inspector (औषधि निरीक्षक) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत यह एक सुनहरा अवसर है उन युवाओं के लिए जो फार्मास्युटिकल और मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं


Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

समय सीमा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है

  • Online Application Starts (आवेदन प्रारंभ): 29.01.2026

  • Last Date for Registration (पंजीकरण की अंतिम तिथि): 18.02.2026 (05:00 PM)

  • Last Date for Fee Payment (शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि): 19.02.2026 (05:00 PM)

  • Hard Copy Submission (हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि): 05.03.2026 (05:00 PM)


Vacancy Details (रिक्तियों का विवरण)

कुल 30 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं । विभिन्न श्रेणियों के लिए सीटों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

Category (कोटि) Vacancies (रिक्तियां)
Unreserved (अनारक्षित)

18

ST (अनुसूचित जनजाति)

05

SC (अनुसूचित जाति)

01

BC-I (अत्यंत पिछड़ा वर्ग)

02

BC-II (पिछड़ा वर्ग)

02

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)

02

Total (कुल)

30


Eligibility Criteria (शैक्षणिक योग्यता और अनुभव)

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:

  1. Pharmacy (औषधि निर्माण विज्ञान)

  2. Pharmaceutical Sciences (औषधि विज्ञान)

  3. Medicine with specialization in Clinical Pharmacology or Microbiology

अनुभव (Experience): अनुसूची (Schedule) ‘C’ में निर्दिष्ट पदार्थों के निरीक्षण के लिए निम्नलिखित में से कोई एक अनुभव अनिवार्य है:

  • कम से कम 18 महीने का विनिर्माण (Manufacturing) अनुभव

  • अनुमोदित प्रयोगशाला में कम से कम 18 महीने का परीक्षण (Testing) अनुभव

  • औषधि निरीक्षक के रूप में विनिर्माण फर्मों के निरीक्षण का 3 वर्ष का अनुभव


Age Limit (आयु सीमा)

आयु की गणना के लिए संदर्भ तिथि (Reference Date) 01.08.2024 निर्धारित की गई है

  • Minimum Age (न्यूनतम आयु): 21 वर्ष

  • Maximum Age (अधिकतम आयु):

    • Unreserved/EWS: 35 वर्ष

    • BC-I / BC-II: 37 वर्ष

    • Female (UR/BC-I/BC-II): 38 वर्ष

    • SC/ST (Male & Female): 40 वर्ष

    • दिव्यांगों के लिए आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट देय है


Selection Process (चयन प्रक्रिया)

चयन दो चरणों में किया जाएगा:

  1. Written Exam (लिखित परीक्षा): 1000 अंक (कुल 5 पत्र, प्रत्येक 200 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

  2. Interview (साक्षात्कार): 100 अंक

Exam Pattern: परीक्षा में Pharmaceutics, Pharmaceutical Chemistry, Pharmacology, Microbiology, और Jurisprudence & Ethics जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे


Application Fee (परीक्षा शुल्क)

  • UR/EWS/BC-I/BC-II: रू0 600 + बैंक चार्ज

  • SC/ST (Jharkhand Resident): रू0 150

  • PH (दिव्यांग – 40% or more): निशुल्क (Exempted)


Important Links: JPSC Recruitment 2026 Drug Inspector Vacancy

Apply Online
Click here
Candidate Login
Click here
Press Release dtd.28-01-2026
Click here
Download Brochure dtd.28-01-2026
Click here

How to Apply (आवेदन कैसे करें)

  1. JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाएं

  2. One Time Registration (OTR) सिस्टम के माध्यम से पंजीकरण करें

  3. आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी Hard Copy प्रिंट करें और सभी आवश्यक स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेजों (Certificates) के साथ विज्ञापन संख्या एवं पद का नाम लिखकर निर्धारित पते पर 05.03.2026 तक भेजें

Note: गलत या भ्रामक जानकारी देने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है आवेदन करने से पहले पूर्ण विज्ञापन (Advertisement No. 12/2025) को ध्यान से अवश्य पढ़ें

https://naukrialarm.in/jssc-jjpscce-jharkhand-paramedical-recruitment-2025/

Leave a Comment